अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऑर्डर और डिलीवरी
मेरा ऑर्डर कितने दिन में आएगा?
ऑर्डर 2 से 3 कामकाजी दिनों में पैक होकर भेज दिया जाता है। भेजने के बाद आपके पिन कोड के हिसाब से आमतौर पर 5 से 10 कामकाजी दिनों में डिलीवरी होती है। पार्सल निकलते ही ट्रैकिंग की जानकारी ईमेल और/या SMS/WhatsApp पर मिल जाएगी। ज़्यादा जानकारी के लिए हमारी शिपिंग पॉलिसी देखें।
क्या शिपिंग का चार्ज लगता है?
अभी सभी ऑर्डर पर शिपिंग फ्री है। शिपिंग चार्ज और ऑफ़र समय-समय पर बदल सकते हैं, और कोई भी चार्ज हो तो पेमेंट से पहले चेकआउट पर हमेशा दिखेगा।
आप कहाँ-कहाँ डिलीवरी करते हैं?
पूरे भारत में। अगर आपके पिन कोड पर हमारा कूरियर पार्टनर नहीं पहुँचता, तो पेमेंट से पहले चेकआउट पर ही बता दिया जाएगा।
अपना ऑर्डर कैसे ट्रैक करूँ?
डिस्पैच मैसेज में आए ट्रैकिंग लिंक से, या अपने अकाउंट में साइन इन करके हर ऑर्डर का स्टेटस देखें।
क्या मैं ऑर्डर कैंसिल कर सकता/सकती हूँ?
हाँ, जब तक ऑर्डर भेजा नहीं गया है। customercare@indomitravco.com पर लिखें या +91 99530 87352 पर फ़ोन करें। भेजे जाने के बाद ऑर्डर कैंसिल नहीं हो सकता।
पेमेंट
पेमेंट के कौन-कौन से तरीके हैं?
UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग और वॉलेट, सब चेकआउट पेज पर दिखते हैं। पेमेंट Shopify के सुरक्षित, PCI-कम्प्लायंट चेकआउट पर होता है। आपके कार्ड की जानकारी हम न देखते हैं, न रखते हैं।
क्या कैश ऑन डिलीवरी है?
हाँ, ज़्यादातर पिन कोड पर। COD पर फ़ीस लगती है, और सही रकम चेकआउट पर दिखती है।
रिटर्न और रिफ़ंड
क्या आप रिटर्न लेते हैं?
हमारे प्रोडक्ट खाने और पर्सनल केयर की चीज़ें हैं, इसलिए हम रिटर्न या रिफ़ंड नहीं देते। सिर्फ तब, जब प्रोडक्ट आप तक टूटा-फूटा पहुँचे।
सामान टूटा या लीक होकर पहुँचा। अब क्या करूँ?
डिलीवरी के 24 घंटे के अंदर customercare@indomitravco.com पर लिखें या +91 99530 87352 पर फ़ोन करें। साथ में ऑर्डर नंबर और खराब प्रोडक्ट व बाहरी डिब्बे की साफ़ फ़ोटो भेजें। मंज़ूरी मिलते ही हम मुफ़्त में नया प्रोडक्ट भेजेंगे। अगर स्टॉक खत्म हो, तो उसकी जगह पूरा पैसा लौटा देंगे।
बदला हुआ प्रोडक्ट या रिफ़ंड कब मिलेगा?
क्लेम मंज़ूर होने के 7 कामकाजी दिनों के अंदर। प्रीपेड ऑर्डर का पैसा उसी पेमेंट तरीके में लौटता है। COD ऑर्डर का पैसा बैंक ट्रांसफ़र या UPI से लौटाया जाता है। पूरी जानकारी हमारी रिफ़ंड पॉलिसी में है।
प्रोडक्ट
कोल्ड प्रेस्ड का असल मतलब क्या है?
नारियल को कम तापमान पर पेरा जाता है, बिना गर्मी, केमिकल या सॉल्वेंट के। बाद में न ब्लीच किया जाता है, न गंध हटाई जाती है। इसीलिए तेल में नारियल की प्राकृतिक खुशबू रहती है, और करीब 24°C से नीचे यह सफ़ेद होकर जम जाता है।
मेरा नारियल तेल जम गया है। क्या खराब हो गया?
नहीं, यह आम बात है और असल में अच्छा संकेत है। शुद्ध नारियल तेल करीब 24°C से नीचे जम जाता है और गर्मी में फिर साफ़ हो जाता है। दोनों हालत में क्वालिटी पर कोई असर नहीं। तरल चाहिए तो बोतल को गुनगुने पानी में रख दें।
क्या वर्जिन नारियल तेल में खाना बना सकते हैं?
हाँ। रोज़ की भुनाई, तड़के और बेकिंग के लिए बढ़िया है, और त्वचा व बालों पर भी उतना ही अच्छा।
इसे कैसे रखें?
ठंडी, सूखी जगह पर सीधी धूप से दूर। ढक्कन कसकर बंद रखें और साफ़, सूखा चम्मच इस्तेमाल करें। बोतल में पानी जाने से तेल जल्दी खराब होता है।
बनने की तारीख और शेल्फ लाइफ़ कहाँ लिखी है?
दोनों हर पैक पर छपी हैं, साथ में नेट मात्रा और पूरी सामग्री सूची भी।
क्या नारियल का आटा ग्लूटेन फ्री है?
नारियल के आटे में प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन नहीं होता। यह गेहूँ के आटे से कहीं ज़्यादा पानी सोखता है, इसलिए शुरुआत में रेसिपी के करीब एक-चौथाई आटे की जगह ही इसे डालें और तरल थोड़ा ज़्यादा रखें।
दूसरे सवाल
क्या आप थोक या होलसेल ऑर्डर लेते हैं?
हाँ। संपर्क पेज से अपनी ज़रूरत की मात्रा लिखकर भेजें, हम कोटेशन भेज देंगे।
मेरा सवाल यहाँ नहीं है।
हमसे संपर्क करें। हम आमतौर पर एक कामकाजी दिन के अंदर जवाब देते हैं।